उत्तराखंड

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग। राजराजेश्वरी करुणा देवभूमि चिल्ड्रेन एकेडमी उमावि सांकला जखोली में विज्ञान,गणित व सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के वर्किंग मडल बनाए। प्रदर्शनी में छात्रों ने अनुपयोगी वस्तुओं को प्रयोग में लाकर नाना प्रकार के अछ्वुत मडल तैयार किए। सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चण्डी प्रसाद चमोली ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य अमिताभ चमोली ने कहा कि विज्ञान दुनिया को समझने तथा खोजबीन करने का एक सशक्त तरीका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को करने से छात्र-छात्राओं व उनके शिक्षकों के बीच वैज्ञानिक प्रति और रचनात्मकता की लहर का संचार होता है। विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडल की प्रस्तुति पर कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं,इसलिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास किया जाना आवश्यक है। विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कार देकर पुरस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!