देवीधुरा में 15 क्विंटल छिलका गुलिया बरामद
चम्पावत। देवीधुरा में वन विभाग की टीम ने 15 क्विंटल छिलका गुलिया बरामद किया है। पकड़े गए माल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवीधुरा रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान रात करीब डेढ़ बजे रिखोली के पास सड़क किनारे छिलका गुलिया रखा मिला। छानबीन व पूछताछ में आसपास कोई नहीं मिला। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पकड़ा गया छिलका गुलिया तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में वन दरोगा लक्ष्मण सिंह नयाल, वन रक्षक हर्षवर्धन गड़िया, बाला राम आदि शामिल रहे।