कोटद्वार-पौड़ी

रामलीला का मंचन देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : जय शक्ति रामलीला समिति की ओर से भक्तियाना में आयोजित रामलीला में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। रामलीला के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम-ताड़का संवाद, मारीच-श्रीराम संवाद, सुबाहु लक्ष्मण संवाद, माता-अहिल्या लीला का मंचन किया गया। संवाद के दौरान विश्वामित्र मुनि वन में यज्ञ करते हैं। तभी कुछ निशाचार उनका यज्ञ विध्वंस कर देते हैं। व्यथित मुनि को अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान विष्णु के पुत्र के रूप में जन्म लेने की जानकारी मिलती है। वह राम व लक्ष्मण को मांगने के लिए राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं। निराश मन से राजा दशरथ, राम व लक्ष्मण को उन्हें सौंप देते हैं। इसी बीच मार्ग में राम राक्षसी ताड़का व मारीच सुबाहु का संहार कर देते हैं। इसके बाद राजा जनक विश्वामित्र को सीता स्वयंवर का बुलावा भेजते हैं। तभी मार्ग में पड़ी शिला के रूप में अहिल्या उद्धार करते हुए मुनि समेत दोनों राजकुमार गंगा तट पर पहुंचते है। जहां विश्राम के बाद प्रभु श्री राम व लक्ष्मण समेत मुनि जनकपुरी के लिये निकल जाते हैं। जहां पुष्प वाटिका में सीता की प्रभु श्री राम से मुलाकात हो जाती है। इस दौरान कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दर्शकों ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला में शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें विश्वामित्र की भुमिका में शुभम, राम मनन, लक्ष्मण अक्षु, ताड़का दिव्यांशु ठाकुर, मारीच रक्षित, नीरज बिष्ट साबुह, प्रियांशु ने अहिल्या का जीवंत अभिनय निभा रहे हैं। इस मौके पर मोहन सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, ललित मोहन नैथानी, जय शक्ति रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश उनियाल, उपाध्यक्ष हर्षमणी थपलियाल, सचिव विष्णु नौडियाल, मनीष बडोनी, डायरेक्टर हिमांशु बहुगुणा, राजीव, कोषाध्यक्ष प्रकाश सती, सूर्यप्रकाश नौटियाल, व्यवस्थापक त्रिलोक चौहान, कुलदीप नवानी, प्रकाश रावत, रोहित बहुगुणा आदि लोग उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!