साल की पहली पौष पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने किया गंगा स्नान

Spread the love

हरिद्वार। साल 2023 के पहले पौष पूर्णिमा स्नान पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे। ठंड के बाद भी हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्घालुओं की भीड़ नजर आई। हजारों श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्घालुओं ने जरूरतमंदों को दान दिया। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया।
हिन्दू धर्म से जुड़ी मान्यता के मुताबिक पौष सूर्य देव का माह कहलाता है। कहा जाता है कि इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन हरिद्वार में गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान से न केवल चंद्र देव, बल्कि भगवान श्रीहरि की भी पा मिलती है।
शुक्रवार को पूर्णिमा के मौके पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों श्रद्घालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा स्नान किया। भारतीय प्राच विद्या सोसाइटी के पंडित प्रतीक मिश्र पुरी बताते हैं इस दिन गंगा में स्नान और उसके बाद दान करने का बड़ा महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस दिन किया दान सौ गुना फलदायी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *