गंगा दशहरा के पहले दिन मां सुरकंडा के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु

नई टिहरी। गंगा दशहरे के प्रथम दिन सिद्घपीठ मां सुरकंडा मंदिर में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ जुटी। दिन भर कतारों में लगे लोगों का मंदिर में आना जारी रहा। लोगों ने मां सुरकंडा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रसिद्घ सिद्घपीठ मां सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरे की प्रथम दिन विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे। जिन्होंने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। लोगों का मंदिर में आना सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दिन भर जारी रहा। सुबह सर्वप्रथम गंगा जल से मां की मूर्ति को स्नान कराकर भोग चढ़ाया गया, फिर मां की पूजा अर्चना संपन्न हुई। उसके बाद बारी-बारी से लोगों ने मां के दर्शन किए। दूर-दूर से ढोल नगाड़ों के साथ लोग मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन किए। बीच-बीच में मौसम भी खराब होता रहा। हल्की बारिश और कोहरे के बावजूद भी लोगों में मां के दर्शन के लिए खासा उत्साह देखा गया। मां के दर्शनों को श्रद्घालुओं की कतारें भी लगी। इस दौरान लोग देवी के प्रांगण में ढोल नगाड़ों के साथ नाचते रहे। सिद्घपीठ मां सुरकंडा मंदिर इकलौता सिद्घपीठ है, जहां गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर मां के दर्शनों का विशेष महत्व है, इसलिए श्रद्घालु इस समय मंदिर में अधिक संख्या में पहुंचते हैं। कल (आज) दशहरे के मुख्य दिन मंदिर में सुबह सबसे पहले विशेष पूजा होगी, उसके बाद दिन में मां भगवती नृत्य कराया जाएगा। इस मौके पर मंदिर समिति से जुड़े कलम सिंह जड़धारी, रामष्ण डबराल, विनोद सिंह, सुखपाल सिंह, ग्राम प्रधान प्रीति जड़धारी, पुजारी सोहन लाल लेखवार, जीत सिंह, अजय सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *