किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगारू देवपाल सिंह राठी

Spread the love

हरिद्वार। यूपी के लखीमपुर खीरी में षि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों की मौत के विरोध में जाट महासभा पंचपुरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंकुश हो गयी है। किसानों, मजदूरों, गरीबों, अल्पसंख्यकों को कुचलने का काम किया जा रहा है। षि कानूनों का विरोध कर रहे चार किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट महासभा के महामंत्री धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि षि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले 10 माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने का तैयार नहीं है। किसानों की मांगे मानने के बजाए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसान परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ’लोकदल छात्र संघ जिला अध्यक्ष दीपांशु’ ने कहा कि किसानों पर हो रही ज्यादती किसी रूप में सहन नही की जाएगी। इसका जबाब किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में देंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेशपाल बलियान राजवीर सिंह मलिक, ष्णकुमार पुनिया, रकम सिंह,ाषिपाल सिंह, सुग्रीव सिंह, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश मलिक, संजय कुमार पुनिया, बदन सिंह चौधरी, देवेंद्र कुंडू, सिकंदर सिंह, राजीव कुमार, नरेशपाल बलियान, राममेहर सिंह, सुखबीर सिंह, महिपाल सिंह, निरंकार सिंह, वेदप्रकाश पाल, हरपाल सिंह बलियान, नरेन्द्र सिंह, सोनू राठी, शुभम, ऐके राठी, आकाश तोमर, सुधीर, शिवम, सुभाष मालिक, एमआर पंवार, सुदेश राणा, सतेंद्र पुनिया, राज कुमार, प्रभुराम खरवा, राहुल चौधरी, रविन्दर चौधरी, जीतू राठी, अमन संसारी, सुदेश चौधरी व नवबहार सिंह आदि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *