उत्तराखंड

देवस्थानाम् बोर्ड निरस्त किया जाएगा, गैरसैंण होगी प्रदेश की स्थायी राजधानीरू दसौनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कांग्रेस की मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। तीन तीन बार मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी सरकार केवल बाते और वादे ही कर रही है। धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। सरकार बिना होमवर्क के तथा संबंधित वर्गो से सलाह किए बिना नीतियां और कानून लागू कर रही है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर देवस्थानाम बोर्ड निरस्त किया जाएगा। गैरसैंण को उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जनता समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बन कर रह गए हैं। सरकारी स्कूल भवनों में पेयजल व टायलेट की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। भाजपा के पदाधिकारियों व विधायकों पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता उत्पीड़न के आरोप लगा रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पुलिसकर्मियों के परिवार ग्रेड पे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार घोटालों की सरकार बन कर रह गयी है। किसान, मजदूर, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। जनता की समस्याओं को दूर करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाए सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में लगी है। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, भेल श्रमिक नेता सीपी सिंह, राजबीर चौहान, विकास चौधरी, मुरली मनोहर, यशवंत सैनी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, ब्लक अध्यक्ष रवि कश्यप, बीएस तेजयान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, तेलूराम प्रधान, सुषमा सहगल, अनिल भास्कर, शुभम अग्रवाल, नरेश सेमवाल आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!