देवप्रयाग थानाध्यक्ष और सिपाही रविंद्र होंगे सम्मानित

Spread the love

टिहरी। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत को मिशन हौसला अभियान के तहत विशिष्ट कार्य करने पर सराहनीय सेवा सम्मान मेडल से सम्मानित किया जायेगा। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया थानाध्यक्ष को स्वतंत्रता दिवस पर यह मेडल प्रदान किया जाऐगा। देवप्रयाग क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा, सुरक्षा, कोरोना नियंत्रण व जन सहभागिता में थाना प्रभारी ने विशेष भूमिका निभाई है। वहीं देवप्रयाग थाने में तैनात सिपाही रविंद्र चौहान को भी रेस्क्यू अभियानो में प्रमुख भूमिका निभाने पर सम्मानित किया जायेगा। देवप्रयाग नगर व क्षेत्रवासियो नें कर्तव्यनिष्ठ और जन प्रिय पुलिस अधिकारी को सम्मानित किये जाने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *