देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान

Spread the love

चमोली : सोमवार को सगर गांव की राजराजेश्वरी चंडिका देवी और देवल गांव की देवराड़ी देवी ने बैसाखी के पावन पर्व पर कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिंडर नदियों संगम पर गंगा स्नान किया। उसके बाद दोनों देवियां कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पहुंची जहां पुजारीगांव, शक्तिनगर, राजनगर, प्रेमनगर, बस स्टेशन, अपर बाजार, सेमी देवतोली से पहुंचे श्रृद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में देवी के पश्वाओं ने परंपरागत नृत्य किया। देवी के दर्शनों के लिए से सैकड़ों लोग पहुंचे। भक्तों ने देवराड़ी देवी और चंडिका देवी को फल फूल व श्रृंगार सामग्री अर्पित की और राजी खुशी रखने का आशीर्वाद मांगा। संगम स्नान के बाद दोपहर में दोनो देवियां अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *