डीएफओ ने ग्रामीणों के हक हकूक किए बहाल

Spread the love

उत्तरकाशी। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग के अनुरूप डीएफओ रविन्द्र पुंडीर द्वारा तीन साल का अवशेष हक-हकूक फ्री ग्रांट आवंटन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा सभी रेंज क्षेत्रों में शीघ्र छपान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस सकारात्मक कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक संजय डोभाल से मिलकर उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलने वाले हकहकूकों के तहत फ्री ग्रांट तथा देवदार की पीडी ग्रामीणओं को बीते कुछ सालों से नहीं मिल पा रही थी। जिस पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएफओ को मिलकर ग्रामीणों के हक हकूक बहाल करने की मांग की थी और हकहकूकों को बहाल नही करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को बड़कोट डीएफओ रविन्द्र पुंडीर द्वारा आदेश जारी कर हक हकूक सम्बन्धी प्रस्तावों के क्रम में तीन वर्षों का 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 का अवशेष/लम्बित हक हकूक का आवंटन किया गया तथा उन्होंने रवांई रेंज, मुगरसन्ती रेंज, यमुनोत्री रेंज, कुथनौर रेंज एवं नौगांव रेंज को हक हकूक के छपान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *