डीएफओ ने किया वन सुरक्षा दल का गठन

Spread the love

रुद्रपुर। डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग ने वन एवं वन्य जीवों, अवैध खनन व वन अपराधों पर रोकथाम के लिए वन सुरक्षा दल का गठन किया है। वन एवं वन्य अपराधों के मद्देनजर पूर्वी तराई वन प्रभाग काफी संवेदनशील माना जाता है। बहुमूल्य वन संपदा से भरी पूर्वी तराई वन प्रभाग पर वन तस्करों की गहरी नजर रहती है। जिसे देखते हुए वन सुरक्षा दल का गठन किया गया है।
डीएफओ पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार ने वन सुरक्षा दल प्रभारी के रूप में रेंज अधिकारी शालिनी जोशी को कमान दी है। खटीमा के सुरई रेंज के डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि को भी सुरक्षा दल में स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त डिप्टी रेंजर रंसाली रेंज कुणाल बिष्ट, वन दरोगा देवेंद्र प्रकाश, उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिक हयात सिंह, धन सिंह बिष्ट, कमल सिंह कैड़ा, राजेन्द्र सिंह खोलिया व वाहन चालक शामिल हैं। वन सुरक्षा दल का मुख्यालय हल्द्वानी होगा। वन सुरक्षा दल प्रभारी के अतिरिक्त शेष तैनाती अस्थायी रूप से की गई है। जो कार्मिक वन सुरक्षा दल में बेहतर कार्य करेंगे वह वन सुरक्षा दल में बने रहेंगे, बाकी कार्मिक 45 दिन बाद अपने मूल तैनाती की रेंज में वापस हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *