धरासू के रमेश कोहली को मिला आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

Spread the love

उत्तरकाशी। बड़ेथी धरासू के रमेश कोहली को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा दिल्ली में बाबा साहब डक्टर आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2023 से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 39वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम झड़ौदा, नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में रमेश को भारतीय दलित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह राजकीय आदर्श इंटर कलेज चिन्यालीसौड़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। उन्हें ये सम्मान दलितोत्थान कार्यों के लिए भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा दिया गया। अकादमी की यह ‘फेलोशिप इन्हें दलित साहित्य सेवा, समाज सेवा व सांस्तिक क्षेत्र के लिए प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *