Uncategorized

धारचूला में आज से चार दिनों के लिए लॉकडाउन लागू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। तहसील में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए गुरुवार से चार दिनों के लिए क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा। बाजार के साथ ही टैक्सियों का संचालन भी नहीं होगा। दूध और सब्जियों की दुकानें भी निर्धारित समय के लिए ही खुलेंगी। केवल दवा व्यापारी ही दिनभर दुकानें खोल पाएंगे। बुधवार को रं संग्रहालय में व्यापार संघ, अनवाल समुदाय, रं कल्याण संस्था, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में गुरुवार से रविवार तक पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा बीते कुछ दिनों में बढ़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान व्यापार संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, संरक्षक कैलाश रावत, श्याम चंद्र खर्कवाल, कमल कौशल, अनिल कोहली, अनिल खनाल, ओम कापड़ी, धनुली बिष्ट, भगवती नबियाल, टैक्सी यूनियन के हरीश गुंज्याल, अस्वनी नपलच्याल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!