धरना 17वें दिन भी रहा जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनसमस्याओं का निराकरण न होने से नाराज नगर निगम कोटद्वार के पार्षद का धरना लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर अपने संबोधन में पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि लगातार चल रहे धरने के बाद निगम प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर नगर निगम कोटद्वार गंभीरता नहीं दिखाता है तो वह आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पार्षद सूरज प्रसाद कांति, प्रवेंद्र रावत, रमेश नेगी, आशीष, राम कंडवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *