आठवें दिन भी जारी रहा पार्षद का धरना

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नौकरशाही की निरंकुश कार्य पद्धति और भ्रष्टाचार में लिप्तता के विरोध में नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर छ: के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने आठवें दिन भी धरना जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जीरों टॉलरेंस की बात कर सत्ता में आई, लेकिन प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार से लिप्त हो चुकी है। धरने को पार्षद सुखपाल शाह, प्रवेंद्र रावत, अमित नेगी, धर्मेंद्र सिंह रावत,चंद्रमोहन सिंह, पपेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह, विजय माहेश्वरी, राधा देवी, मनीषा रावत ने समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *