30 वें दिन से जारी रहा आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
नई टिहरी। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 30 वें दिन से आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। पूर्व काबीना मंत्री व उपजा केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ियों को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों के निराकरण की मांग की।
शनिवार को आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पूर्व काबीना मंत्री नव दुर्गा मंदिर बौराड़ी पहुंचे। कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीते 30 दिनों से आंदोलनरत है, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती, लेकिन जो लोगों बीते एक माह से आंदोलनरत है सरकार उनकी मांगों को क्यों नहीं सुन रही है, क्या यही महिलाओं का सम्मान है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा सजवान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार से न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने,सीनियरटी के आधार पर मानदेय बढ़ाने तथा वर्ष 2016, 19 और 2020 में काटे गये मानदेय को वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द सभी मांगों के निराकरण की मांग की है। धरने पर बैठने वालों में बगेश्वरी उनियाल, सुनीता भट्ट, ष्णा उनियाल, निधि, प्रियंका चौहान, पूनम डोभाल, सुशील बिष्ट आदि मौजूद थे।