800 मी. दौड़ में धीरज और गुड़िया दौड़ी सबसे तेज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विवि की 46वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसजीआरआर देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, बीएफआईटी देहरादून, एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून, आईटीएम देहरदून, एसआरटी टिहरी, बीजीआर पौडी और बिड़ला परिसर ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को चौरास परिसर के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। मौके पर आयोजित 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में बिड़ला परिसर के धीरज रावत ने प्रथम और महिला वर्ग में बिड़ला परिसर की गुडिया प्रथम रही। पुरुष वर्ग के शाटपुट प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के शोवित सेमवाल प्रथम, महिला वर्ग में बिड़ला परिसर की सुहानी खेड़ा ने प्रथम, हाई जंप में एसजीआरआर देहरादून के वितित ने प्रथम, जैवलिन थ्रो में बीएफआईटी देहरादून के सन्नी चौधरी और एमकेपी देहरादून के पुरवा ने प्रथम, 400 मीटर हडल में डीएवी देहरादून के सलाब और एसजीआरआर की दिपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी, प्रो. एस मेहता, डा. राजेंद्र सिंह नेगी, क्रीड़ा सचिव डा. हीरा लाल यादव, आयोजक सचिव रमेश रावत, डा. मुकुल पंत, डा. एसएस बिष्ट, वन्दना डोभाल, डा. गुरुदीप सिंह, डा. अजहर हुसैन अंसारी, रोहित मंमगाई, सुदीप कुमार सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *