धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लोहड़ी पर्व गुरूवार को परम्परागत तरीके से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सिख एवं पंजाबी समुदाय के लोगों ने अग्नि प्रज्वलित की। सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर युवक एवं युवतियां ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। श्री गुरूद्वारा गोविन्द नगर कोटद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं गुरूद्वारा कमेटी द्वारा लोहरी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सायं साढ़े 6 बजे कीर्तन दरबार सजाया गया।
ज्ञानी लखविन्दर सिंह एवं देवेन्द सिंह के द्वारा संगत को निहात किया गया। सांय साढ़े सात बजे लोहड़ी पूर्व का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेन्द्र्र ंसह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। लोगों ने नये-नये कपड़े पहने। रात को घरों आंगन में अग्नि प्रज्वलित की। अग्नि के फेरे लगाए। अग्नि में तिल, गजक, गुड़, मूंगफली, मक्का की खीली, रेबड़ी आदि डाल कर परिवार की सुख समृद्धि एवं बच्चों की दीर्घ आयु की कामना की। ढोल की थाप पर युवक एवं युवतियों ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर उतरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष अनित भोला, नगर अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, युवा पंजाबी अध्यक्ष पंकज भाटिया, गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार छाबड़ा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *