धूमधाम से मनाई शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कोटद्वार ने शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयन्ती बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान संघ की ओर से खीर उत्सव का भी आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के उत्तराखण्ड प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने स्वंयसेवको को शरद पूर्णिमा का महत्व बताया। उन्होंने स्वयं सेवयिों को बाल्मीकि जी के जीवनी से भी परिचित करवाया। कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने रामायण में भगवान राम की जीवन का वर्णन किया है। कार्यक्रम के अंत में मंडल स्वंयसेवकों को प्रसाद के रूप में खीर वितरित की गयी। इस मौके पर जिला प्रचारक विकास, जिला संघचालक विष्णु, सह नगर संघचालक शांतिस्वरूप, नगर प्रचारक आशुतोष, नगर प्रचार प्रमुख राजेश जोशी सहित स्वंयसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *