डीडीहाट ने थल को 8 विकेट से हराया

Spread the love

पिथौरागढ़। थल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन व थल एकादश ओल्ड क्रिकेटर के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए डीडीहाट ने थल को 8 विकेट से हराया। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
शनिवार को स्व़ विरेंद्र सिंह जंगपांगी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन व थल एकादश ओल्ड क्रिकेटर के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थल ने निर्धारित 15 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीहाट ने 8 विकेट से मुकाबला जीता। इस मौके पर केएमवीएन के दिनेश गुरुरानी ने वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों व दर्शकों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई। समापन पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जितेंद्र वल्दिया रहे। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, केजी पंत, कपिल पाल, रवि डसीला, प्रमोद द्गिारी, राजू चंद, दीपक जोशी, संजय चौहान, योगेश डसीला, अमरजीत कौशल, वेद प्रकाश सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *