कौशलम कार्यों का डायट प्राचार्य ने किया निरीक्षण

Spread the love

 

काशीपुर। राजयकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुरा में डायट प्राचार्य प्रेम सिंह चौहान तथा एमके पाल ने कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत कराए गए कार्यों गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कौशलम कक्षाओं के प्रभारी एसके त्रिपाठी और अर्चना चौहान के साथ बैठक कर कौशल कार्य को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाते हुए अभिलेखीकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के अंदर कोई न कोई कौशल अवश्य टुपा रहता है। उनकी रुचियों के अनुसार उसे निखारने की जरूरत है और विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसएन सिंह, शर्मेंद्र कुमार, राधेश्याम, हरिओम सिंह, संगीता रानी, मंजू कुमारी, पंकज वर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *