उत्तराखंड

डीएम ने दिए राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका नेाषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण एवं राजस्व वसूली की अपने स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अविवादित विरासतन एवं क्रय विक्रय के वादों को तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली 57 प्रतिशत् से अधिक रही जिस पर जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक राजस्व वसूली को 75 प्रतिशत् से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इस माह 3530 वादों का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, तहसीलदार सदर मौ शादाब, नायब तहसीलदार रघुबीर रावत तथा नगर मजिस्टे्रट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारीाषिकेश योगेश मेहर, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़,ाषिकेश चमन सिंह, एवं विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!