डीआईजी ने बदरीनाथ में जांची व्यवस्था

चमोली। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी ने शीतकाल में बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। पुलिस महानिदेशक के साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी इस निरीक्षण में मौजूद रहे । गैरसैंण बजट सत्र के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने आगामी यात्रा व्यवस्थाओं में सुरक्षा तथा अन्य यात्रा व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पुलिस महानिदेशक से यात्रा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल , आईटीबीपी के कमांडेंट विजय कुमार भी मौजूद रहे। बदरीनाथ यात्रा व्यवस्था के निरीक्षण के बाद जब पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और उनकी पत्नी अलकनंदा अशोक पांडुकेश्वर वापस लौटे तो ग्राम प्रधान बबीता पंवार , महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा देवी ने बुरांश और अन्य फूलों की मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गिरीश मेहता , वरिष्ठ समाजसेवी जयदीप मेहता , अमित पंवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *