19वीं रैंक हासिल कर दीक्षा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की हैं बेटी

Spread the love

पिथौरागढ़। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्घ्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बार बेटियों ने हैट्रिक लगाई है। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर में जश्न का माहौल है। बधाई देने के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं और उनके घर पहुंच रहे हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्घ्ट जारी कर दिया है। टपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर श्रुति शर्मा हैं। जबकि, अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं। टपर श्रुति शर्मा बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्घ्होंने दिल्घ्ली के सेंट स्घ्टीदेंस कालेज व जवाहरलाल नेहरू विश्घ्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। रिजल्घ्ट यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट नचेब़हवअ़पद पर देखी जा सकती है।
यूपीएससी में 19वीं रैंक के साथ सफल दीक्षा की इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से हुई है। उच्च शिक्षा उन्होंने देहरादून से ग्रहण की है। वर्तमान में वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *