हड़ताल पर डटे डिप्लोमा इंजीनियर्स, दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। महासंघ ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
महासंघ से जुड़े इंजीनिसर्य ने सिंचाई निरीक्षण भवन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। महासंघ के गढ़वाल जिला इकाई के अध्यक्ष कौशिद अली व कोटद्वार शाखा अध्यक्ष आशीष असवाल ने कहा कि सरकार को समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता दिखाई चाहिए। महासंघ की मुख्य मांग कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करवाना, पदोन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान की जानी चाहिए। पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आंदोलन चलाने के बाद भी सरकार लापरवाह बनी हुई है। कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर राजपाल, दीपेंद्र रावत, सुदेश बिंजोला, शशिभूषण, अमित सैनी, प्रदीप सैनी, विवेक गुसाईं, महेश गौरी शंकर, प्रदीप ममगाई, महकार सिंह, विकास कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *