जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : घर का रास्ता भूलकर सड़क पर भटक रही एक बुजुर्ग को पुलिस ने उसके स्वजनों तक पहुंचाया। स्वजनों से मिलकर बुजुर्ग का चेहरा खिल उठा।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान कांस्टेबल विनीता फारसी को ग्रास्टनगंज पुल के समीप एक बुजुर्ग घूमती हुई दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस बुजुर्ग को कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने घर का रास्ता भटक गई है। महिला की पहचान रतनपुर निवासी वीरा देवी के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के स्वजनों से संपर्क कर उन्हें स्वजनों के सुपुर्द किया।