एसएसबी की महानिदेशक ने सितारगंज वाहिनी का किया निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने 57 वाहिनी एसएसबी का निरीक्षण किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंची रश्मि शुक्ला के वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर गार्ड अफ अनर दिया गया। कमांडेट मनोहर लाल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बटालियन में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और बल कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सैनिकों की समस्याओं को सुना और सुझाव भी लिए। महानिदेशक ने जवानों के साथ मोटे अनाज से तैयार भोजन को ग्रहण किया। बाद में पौधरोपण किया गया गया। कमांडेंट ने इस वर्ष क्षेत्र में किए गए पौधरोपण और जागरूकता अभियान की जानकारी दी। सामूहिक भोजन ग्रहण कर पौधारोपण किया। दो दिवसीय भ्रमण में महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने 57 वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी बनबसा एवं बूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भारत- नेपाल मैत्री द्वार का भ्रमण किया। स्थानीय अफसरों भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया। बनबसा में नेपाल एपीएफ एवं सहयोगी एजेंसी के उच्च अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। महानिदेशक ने माता पूर्णागिरी के दर्शन किए एवं श्रद्घालुओं से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *