निराशाजनक है जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति के सदस्यों ने नगर निगम व विधायक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। कहा कि विकास के नाम पर जनप्रतिनिधियों ने केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।
जौनपुर स्थित कार्यालय में समिति अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता की भावनाओं के विपरीत थोपा गया। नगर निगम कोटद्वार विधानसभा की समस्याओं का निदान नहीं कर पाया है। निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से क्षेत्रीय व्यापारी व आम जन भी परेशान हैं। वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। निगम की बोर्ड बैठक केवल आपसी खींचातानी में ही खत्म होती है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक भी जनसमस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। मेडिकल कालेज सहित अन्य विकास के दावे अब भी अधर में लटके हुए हैं। दुर्गापुरी में महिलाओं के विरोध के बाद भी जबरन शराब की दुकान खोल दी गई है। वक्ताओं ने विधायक से अपने कार्यालय में बैठने के समय से भी जनता को अवगत करवाने की मांग की है। कहा कि इससे जनता उनसे मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवा सकती है। इस मौके पर समिति के सचिव विपुल उनियाल, सुरेंद्र रावत, राम सिंह कठैत, एससी परंदियाल, दुर्गा प्रसाद, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *