आपदा प्रभावितों को किराया दिलाया जाएगा

चमोली : थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सोमवार की प्रात: ही कुलसारी स्थित राहत शिविर में पहुंचे और प्रवाहितों से बातचीत की। विधायक ने प्रभावितों से कहा कि स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित किराए के लिए घर भी ढूंढ सकते हैं। वह आ मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से इस संबंध में बातचीत करेंगे कि जब तक प्रभावितों के विस्थापन की कार्रवाई होती है या उन्हें सुरक्षित आवास नहीं दिया जाता है तब तक उन्हें किराए के भवन का किराया दिया जाए। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। बाद में विधायक टम्टा थराली के आपदाग्रस्त विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण किया और उनका हाल जाना। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *