हिमालय और वनों के संरक्षण पर चर्चा की

Spread the love

 

उत्तरकाशी। सिक्योर हिमालय परियोजना के अंतर्गत गोविंद वन्यजीव विहार राष्ट्रीय पार्क पुरोला के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों के साथ जैव विविधता आजीविका संवर्धन, वन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के 153 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लेकर सिक्योर हिमालय को लेकर के वन्यजीव विशेषज्ञों, वनकर्मियों के साथ चर्चा की।
गोविंद वन्यजीव विहार के उप निदेशक डीपी बलूनी ने छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण, संवर्धन समेत जंगलों, जीवों हिमालय की सुरक्षा में मातृशक्ति के महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने वन और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर संचालित व वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के तहत वित्त पोषित भारत सरकार व संयुक्त राष्ट्रसंघ के सहयोग से जारी सिक्योर हिमालय योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्यत: ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण व आजीविका संवर्धन तथा वन्य जीव संबंधी अपराध कानून, पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। छात्र-छात्राओं को जंगलों के बीच बसे गांव में रह रहे लोगों से वन व वन्य जीवों को लेकर जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की। वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डा़ विनय प्रकाश नौटियाल ने मानव व जीवों की सुरक्षा का आह्वान किया। कार्यशाला में डा. गणेश रतूड़ी, डा़ यमुना प्रसाद रतूड़ी, राजेंद्र आर्य, फातिमा, राजीव नौटियाल, डा़ प्रियंका, रेंज अधिकारी एसएल सैलानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *