कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक में हुई चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ पौड़ी की संयोजक मंडल की बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। बैठक में जिला स्तर पर महासंघ की कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर संयोजक मंडल का विस्तार करते हुए विभिन्न संगठनों के जनपद अध्यक्ष एवं मंत्री को संयोजक नामित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही जनपद के विभिन्न संगठनों के जनपद अध्यक्ष एवं मंत्रियों की बैठक संयोजक मंडल के साथ की जाएगी। जिसमें जनपद कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनों की कॉमन मांगों को शामिल करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा। संयोजक मंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में जयदीप रावत, रेवती नंदन डंगवाल, सीताराम पोखरियाल, संजय नेगी, भवान सिंह नेगी, प्रवीण, भारत सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह रावत, दीपकान्त गैरोला, मनोज सिंह, जगदीश सिंह रावत, बबीता, शांति नेगी, केशर सिंह असवाल, विनोद रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *