बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विद्या भारती से सम्बन्ध महादेव सरस्वती शिशु-विद्या मन्दिर हाईस्कूल जशोधरपुर कलालघाटी में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी द्वारा अभिभावकों को शिक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी दी गई। कहा कि अभिभावकों को बच्चों को स्वच्छता की सीख देनी चाहिए। विद्यालय के प्रबन्धक जितेंद्र चंद्र डोबरियाल ने अभिभावकों को विद्यालय के क्रियाकलापों में सहयोग की अपील की। कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अभिभावकों व शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता अभिभावक वृजमोहन द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अभिभावक समस्त आचार्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार व प्रमोद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *