कोटद्वार-पौड़ी

बच्चों व ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर में नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों व बच्चों को कानूनी सेवा, संस्थानों की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाएं और सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, उरेड़ा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग के कैंप भी लगाए गए। शनिवार को शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली द्वारा विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नि:शुल्क कानूनी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर के छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्ट्रॉल पर 04, उद्यान विभाग के स्टाल पर 31, श्रम विभाग के स्टाल पर 205, उरेड़ा विभाग के स्टाल पर 18, कृषि विभाग के स्टाल पर 06, सहकारिता बैंक के स्टाल पर 13 समस्याओं का निराकरण किया गया। विकास खण्ड एकेश्वर के स्टाल पर 02 पेशंन व 75 श्रमिक जांच कार्ड प्रमाण पत्र बनावाये गये। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 80 लोगों को कोविड वेक्सीन लगायी गयी। उक्त कैम्प में लगभग 450 लोग लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!