शहर की जनसमस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

नागरिक मंच की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नागरिक मंच की ओर से शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंच ने समस्याओं के निराकरण को शासन-प्रशासन से भी मिलने का निर्णय लिया।
मंगलवार को नागरिक मंच कोटद्वार की बैठक व्यापार संघ सभागार में आयोजित की गई। मंच के सदस्य गोविंद डंडरियाल ने बताया कि मोटर नगर बस अड्डा निर्माण को लेकर सूचना अधिकार से जो जानकारी प्राप्त हुई उस पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया कि मोटर नगर निर्माण को लेकर अगले सप्ताह नगर आयुक्त से वार्ता की जायेगी। बैठक में केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, कोटद्वार बाई पास रोड, आवारा पशु व अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि नागरिक मंच द्वारा समय-समय पर कोटद्वार की समस्याओं को लेकर बैठक की जाती है। कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक नागरिक मंच संघर्ष करता रहेगा। बैठक में अतुल कुमार भट्ट को द्विवार्षिक चुनाव संपन्न होने तक महासचिव पद का दायित्व दिया गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी, विपिन उनियाल, राजेंद्र नेगी, हर्षवर्धन ध्यानी, चक्रधर शर्मा, कमलेश रमेश कोठारी, प्रवेश नवानी, महावीर सिंह रावत, अतुल भट्ट, हरीश, एसएन नौटियाल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *