कोटद्वार-पौड़ी

जयन्ती पर दीपक बड़ोला को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष स्व. दीपक बड़ोला की जयन्ती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दुगड्डा ब्लॉक के प्रबुद्धजनों द्वारा दीपक बड़ोला पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि दुगड्डा नगर व क्षेत्र में उनके द्वारा किये कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता। कहा कि उनका सौम्य व्यवहार गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना व किसी भी समस्या के समाधान के लिए सबसे आगे खडे रहना था। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई व उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि दीपक बडोला जैसा व्यक्ति सदियों में एक बार जन्म लेते हैं जो अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिये खर्च कर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन संजीव कपूर ने किया। श्रद्धंजलि कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद धमेंद्र गोयल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गौड़, नगर कांगे्रस अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संगीतकार नरेंद्र शहनाई, रामलीला के पदाधिकारी संजीव कोटनाला, बबली बिष्ट, नितेश ठाकुर, शिवचंद्र, प्रदीप बडोला, मुकेश कुमार, विनायक, राकेश, पीटीए अध्यक्ष विपिन गर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!