कोटद्वार-पौड़ी

ग्रामीणों पर मुकदमें दर्ज करने का कांग्रेस ने किया विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। काबीना मंत्री सतपाल महाराज को समस्याओं से अवगत करवाने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते हुए ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौबट्टाखाल तहसील से अक्रोश रैली निकालते हुए तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान संतूधार-किर्ख मोटर मार्ग पर भंडाली, सिरूण्ड गांव के पास चौरा मुसासू मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता से अंसतुष्ट ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री के काफिले का रोक दिया। जिस पर पर्यटन मंत्री के पीआरओ ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवींद्र ईष्टवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार अपनी समस्याओं को उठानी वाली जनता की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में इस तरह का बर्ताव किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक सरकार ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं लेती कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौक पर पूर्व प्रमुख पोखडा सुरेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष पोखड़ा कांग्रेस कमेटी अरुणोदय बिष्ट, युवा अध्यक्ष लाल सिंह भंडारी, सुशील सुंदर लाल यूथ कांग्रेस जिला सचिव अमरदीप सिंह, विस. अध्यक्ष चौबट्टखाल विमल सिंह कोहली, वीरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कल्याण सिंह, यशपाल रावत, सैन सिंह , लक्ष्मण सिंह, विक्की मंमगाई, विनोद सिंह, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!