जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ पौड़ी गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की अनुमति से जनपद पौड़ी गढ़वाल की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक 23 अक्टूबर को विकास भवन सभागार पौड़ी में आहूत की जायेगी। पूर्व में यह बैठक 19 अक्टूबर, 2020 को प्रस्तावित थी, जो अपरिहार्य कारणों से अब 23 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।