अतिक्रमण हटाने से पहले कारोबारियों का विस्थापन हो

हल्द्वानी। हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक पं.मदन मोहन जोशी ने प्रशासन की ओर से रोडवेज बस अड्डे से मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का फैसला व्यापारियों को विश्वास में लेकर करना चाहिए था। 101 दुकानों के दुकानदारों व दुकान स्वामियों को इससे परेशानी झेलनी होगी। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम रोडवेज बस अड्डे को कहीं और शिफ्ट किया जाए और जो भी दुकानें रोड चौड़ीकरण की जद में आ रही हैं उन्हें पहले दूसरी जगह स्थान देकर विस्थापित किया जाए। इसके बाद ही अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *