नौ को सीटू का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) द्वारा श्रम कानून में किए गए बदलाव, श्रम विरोधी कानूनों को वापस लेने सहित महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर आगामी 9 अगस्त को पौड़ी में प्रदर्शन किया जाएगा।
सीटू के जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि श्रम कानून में किए गए बदलाव, श्रम विरोधी कानून को वापस लेने, कृषि कानूनों को वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन 21 हजार करने, आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के हल को लेकर 9 अगस्त को पौड़ी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि सरकार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बडे पूंजिपतियों को औने-पौने दाम पर बेच रही है। 9 अगस्त को कई संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *