राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन सौ वादों का निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से शनिवार को जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर व लैन्सडौन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें 300 वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज (सी0डी0)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए जनपद में कुल 10 राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ गठित की गई थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 313 वाद संदर्भित किए गए। मुख्यालय पौड़ी के लिए गठित राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ सं० 01 द्वारा 18 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 02 द्वारा 17 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 03 द्वारा 77 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 04 द्वारा 01, लोक अदालत पीठ सं0 05 द्वारा 19 वाद एवं बाह्य न्यायालय कोटद्वार के लिए गठित लोक अदालत पीठ सं0 1 द्वारा 33 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 2 द्वारा 35 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 3 द्वारा 23 वाद एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर के लिए गठित लोक अदालत पीठ सं० 1 द्वारा 33 वाद, बाह्य न्यायालय लैन्सडौन द्वारा 22 वाद, कुल 300 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें करीब डेढ करोड़ रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन के 16 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें 749397.9 रुपये की वसूली की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *