पर्यावरण मित्रों व सुपरवाइजरों को बांटे सेनीटाइजर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका पौड़ी द्वारा पर्यावरण मित्रों व सुपरवाइजरों को कोरोना से बचाव को लेकर सेनीटाइजर वितरित किये गये। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका के हेल्थ एंड सैनिटरी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा सावधानियां बरती जा रही हैं। जिसको लेकर बुधवार को नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजरों को नगर क्षेत्र में सफाई अभियान के बाद व घरों में प्रवेश करने से पहले पर्सनल हाइजीन मेंटेन करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर इस दौरान सभी पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजरों को सेनीटाइजर का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *