पुत्र के जन्मदिन पर बांटे जरूरतमंदों को कंबल

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के व्यापारी गंगा सिंह मेहता ने अपने पुत्र गौरव सिंह मेहता के 25वें जन्म दिन के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। गुरुवार को मेहता तुर्गोली, गैरा, रिठायत, बसौरा, ग्वीर, घटीगाड़, पतेत, रछतिया, चिफलवा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए 95 परिवारों को कंबल बांटे। मेहता ने कहा कि वे प्रतिवर्ष अपने बेटे का जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाते हैं। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें ठंड में राहत मिलेगी। अन्य लोगों ने भी मेहता की इस पहल की सराहना की है। संचालन ष्ण गोपाल पंत ने किया। यहां ग्राम प्रधान राधा देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल कन्याल, ग्राम प्रधान दीपक भैसोड़ा, ष्ण गोपाल पन्त, प्रमोद उपाध्याय, जगदीश जोशी, मनोहर राम, लाल सिंह मेहता, लाल सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *