उत्तराखंड

मूनाकोट में हुई विधिक गोष्ठी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। मूनाकोट विकास खंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पैरा लीगल वालियंटर (पीएलवी) बबीता मेहता ने महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी अधिकार का प्रयोग करने से अपराध का शिकार होने से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा आज के समय में साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहा है। लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचा सकती है। कहा कि साइबर अपराध होने पर हेल्प लाइन नबंर 1930 से सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने किसी को भी अपने बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी न देने की अपील की। कहा कि बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मांगते हैं।पीएलवी मेहता ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न किसी भी प्रकार का हो, महिलाओं को हमेशा अपने आत्मसम्मान की सुरक्षा के लिए सजग रहना होगा, मुकाबला करना होगा। उन्होंने मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और अन्य लोगों को कानूनी जानकारी देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!