दिव्यांग बच्चों को बांटी स्वेटर

Spread the love

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विश्व दिव्यांग दिवस पर बाल भारती स्कूल एवं विमला कुंदन सेवा ग्राम की ओर से दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। इस दौरान सदस्यों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
शनिवार को बाल भारती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शंकरा दिव्यांग विद्यालय निंबूचौड़ व दिव्यांग संस्थान के 60 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर व खिलोने वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों की मदद के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में दिव्यांगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विमला कुंदन सेवाग्रामके अध्यक्ष गिरिराज रावत, योगंबर सिंह, सत्यप्रकाश थपलियाल, प्रकाश कोठारी, जनार्दन बुडाकोटी, वीएस नेगी, गौरव जोशी, वीरेंद्र रावत, रिनी लखेड़ा, कविता मलासी, राहुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *