युवजन सपा की जिला कार्यकारिणी गठित, दानिश महानगर अध्यक्ष बने

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवजन सभा के अली अनवर एडवोकेट ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। मंगलवार को काजीबाग स्ट्रीट में अली अनवर के निवास पर संपन्न हुई बैठक में मारूफ सिद्दीकी, राजा पठान को जिला उपाध्यक्ष और आलमगीर को महासचिव, मोहसिन सिद्दीकी, मोहम्मद नौशाद और विक्रम यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि दानिश अली को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी दलित और पिछड़ा वर्ग की समसयाओं को उठाएगी। जिला सचिव मोहसिन सिद्दीकी ने बताया कि नगर अध्यक्ष दानिश के नेतृत्व में नगरनिगम आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। 48 घंटे बाद इन मांगों को लेकर कार्यकर्ता अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। यहां सपा नेता हनीफ गांधी, प्रदेश सचिव नदीम अखघ््तर, मारूफ सिद्दीकी, रशीद अली, अंकित, सुशील, सुरेंद्र, राहिल, नूर मोहम्मद, अरमान खान, फाइज सिद्दीकी, विक्रम यादव आलमगीर, दानिश चौधरी, राशिद अली, लक्की चौधरी, अंकित कुमार, ड. जावेद, वाशिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *