जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की रायशुमारी
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला ने आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों की नब्ज टटोली और दावेदारों से भी चर्चा की है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी व्यक्तिगत रायशुमारी में उन कार्यकर्ताओं का नाम दें जो संगठन के हित में सबसे उपयुक्त हों। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिला प्रभारी जोत सिंह गुंसोला ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद और सभासद पदों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मन टटोला और संगठन की जानकारी जुटाई। इस दौरान अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए कार्यकर्ताओं ने अपना दावा किया। साथ ही जिला प्रभारी गुंसोला ने कांग्रेस नेताओं के साथ अध्यक्ष तथा सभासद पदों के दावेदारों को लेकर विचार विमर्श किया और उनकी बात सुनी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, राजपाल बिष्ट सदस्य एआईसीसीई, सुरजन सिंह रौतेला अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सतपुली, जिला सचिव पूरण जैरवान, जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल, चंद्रमोहन सिंह, रणधीर सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रेम सिंह रावत, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, अमित रावत यूथ अध्यक्ष, अनिल पंवार, अशोक रावत सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।