जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 8 जनवरी को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी द्वारा मेरा युवा भारत-विकसित भारत@2047 पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता आगामी 8 जनवरी को नगर पालिका परिषद, पौड़ी के सभागार में प्रात: 11 बजे होगी। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे। जिले स्तर पर प्रथम स्थान विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान विजेता को एक लाख, द्वितीय स्थान को पचास हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे दो विजेताओं को पच्चीस हजार रूपये की धनराशि का पुरूस्कार मिलेगा। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल पर युवा के रूप में पंजीकरण के पश्चात इवेंट टैब में जाकर भाषण प्रतियोगिता में आवदेन करना अनिवार्य है। इसके पश्चात ही भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *