गुरिल्लाओं की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण : तीरथ

श्रीनगर गढ़वाल : एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष मान सिंह नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को एक शिष्टमंडल ने गढ़वाल सांसद तीरथ रावत से मुलाकात कर तीन सूत्रीय मांगों (नौकरी, पेंशन, हित लाभ) से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा पारित सभी शासनादेशों की सहमतियों पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। संगठन अध्यक्ष मान सिंह नेगी ने कहा कि गुरिल्ला विगत 17 सालों से आंदोलनरत है किन्तु सरकार द्वारा उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। कहा कि अगर सरकार द्वारा अति शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने गुरिल्लों की मांगों पर उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द मांगों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही इस संदर्भ में केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों मिलकर गुरिल्लाओं की समस्या का समाधान करेंगे। इस मौके पर शिष्टमंडल के अनिल भट्ट, विजय सिंह, जगत राम, आनंद सिंह, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *