जिलाधिकारी ने उप विज्ञान केन्द्र स्यालीधार के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण-

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने उप विज्ञान केन्द्र स्यालीधार में किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यहाँ पर किए जा रहे सिविल कार्यों व वहाँ लगाए गए उपकरणों की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने ब्रिडकुल प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि जो भी सिविल कार्य रह गये है उन्हें 15 जनवरी, 2024 तक पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रिडकुल के अधिकारियों से जनपद में किये जा रहे अन्य कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो चाहरदीवारी का कार्य चल रहा है उसे तीव्र गति से पूर्ण किया जाय साथ ही मैन पवर को बढ़ाया जाय ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस उप विज्ञान केन्द्र के बन जाने से विज्ञान में रूचि रखने वाले लोग व छात्र-छात्राएं यहाँ आकर विज्ञान किस तरह से कार्य करता है की जानकारी ले सकेंगे। इस दौरान ब्रिडकुल प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश भट्ट, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के राजीव चौधरी, प्रबन्धक मार्केटिंग उप विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा सुभाष नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *