कैंटीन भवन में अवैध कब्जे पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Spread the love

कोटद्वार में औद्योगिक इकाई सिताबपुर में कैंटीन भवन में किया गया है कब्जा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में डीएम ने औद्योगिक इकाई सिताबपुर में कैंटीन भवन पर अवैध कब्जा होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस देकर भवन को खाली करवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने विभागीय अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों से संबंधित सभी तरह के सुधारात्मक कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में जगह-जगह टूटी चाहरदीवारी के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने जल्द ही पुलिस व राजस्व विभाग की सहायता से औद्योगिक इकाई सिताबपुर में कैंटीन भवन पर हुए कब्जे को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएसन द्वारा उद्यमियों, औद्यौनिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी जल्द पूरा करने, चिल्लरखाल लालढांग मोटरमार्ग पर वन विभाग के बैरियर के पास ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में एटीएम लगाने, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में सार्वजनिक शौचालय व सौन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में हर महीने में एक दिन तय करते हुए आयुष विभाग के अधिकारी को उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम ईला गिरी, महाप्रबंधक उद्योग आरसी नौटियाल, सहायक प्रबंधक माधो सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *